- कांग्रेस आपका अपना घर है : इमरान प्रतापगढ़ी - अकलियत को किराए के घर छोड़ने का समय आ गया है : इमरान प्रतापगढ़ी - अल्पसंख्यक समाज को बराबरी का दर्जा देगी कांग्रेस - काजी निजामुद्दीन, प्रभारी मिर्जापुर (ईएमएस)। लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा अल्पसंख्यक समाज सम्मेलन में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस पूर्व विधायक सोहेल अंसारी ने पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित किया और दुगुनी ताकत से वापस आने का भरोसा दिया,। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने भाजपा सरकार को अल्पसंख्यक समाज और मुसलमानों पर अत्याचार करने वाली सरकार बताया, पूर्व सांसद और कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस आपका अपना घर है, जुल्मी भाजपा सरकार का खात्मा करने को जनता तैयार है, सम्मेलन में दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन, और बिहार विधानसभा के कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद सहित सांसद तनुज पुनिया सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अल्पसंख्यक समाज की सामाजिक हस्तियां व प्रदेश भर से आए कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे । अल्पसंख्यक सम्मेलन में बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी ने कहा कि इस देश को बनाने में अल्पसंख्यक समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, भाजपा मोदी सरकार में अल्पसंख्यकों को जिस प्रकार से हिंदू राष्ट्र के नाम पर एजेंडा चलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है, उसमें सिर्फ मुसलमान ही नही दूसरे जाति धर्म के लोगों को परेशान किया जा रहा है, अब हमें तय करना है कि कैसा भारत चाहते हैं, देश की आजादी के समय हमारे सभी हिंदू और मुसलमान भाइयों ने कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी , कुर्बानियां दीं, बलिदान की बेदी पर चढ़े, लेकिन आज सत्ता में बैठी भाजपा जो आजादी के समय आजादी का विरोध कर रही थी,जब कंधे से कंधा मिलाकर हिंदू मुसलमान अंग्रेजों से लड़ रहे थे उस समय भी वह वही काम कर रहे थे,जो आज लोगों को बांटने का कर रहे हैं, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति देश की राजनीति की दिशा तय करती है, हमें तय करना है कि देश को और संविधान को बचाना है जिस पार्टी ने आजादी दिलाई, इज्जत दिलाई, सम्मान दिलाया जिस पार्टी ने सभी धर्मों सहित अल्पसंख्यकों को भागीदारी दी, ऐसे में उत्तर प्रदेश में आपकी ताकत को एकत्रित होना जरूरी है, आज इस मंच से संकल्प लेना होगा, संगठन मजबूत करना होगा उसी से कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ेगा और आपका बढ़ेगा। अल्पसंख्यक समाज अपनी ताकत पहचान ले तो प्रदेश की 403 सीटों में 143 सीटों पर जो चाह ले परिणाम वहीं होगा। अब समय आ गया है कि आप कांग्रेस को ताकत दीजिए और देश संविधान को मजबूती मिल सके। समय आ गया है ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा , क्योंकि यह सिर्फ समाज ही नहीं बांट रहे हैं बल्कि देश को कमजोर भी कर रहे हैं । कार्यक्रम में बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जाग जाओ , भाजपा की कायर सरकार जो विदेशी ताकतों के समाने जनता के हितों के मुद्दों पर समझौता कर रही है, और मुद्दों पर बात ना हो इसलिए हिंदू - मुसलमान करके लोगों में जहर बोल रही है , ऐसे लोग कभी देश के हिमायती नहीं हो सकते। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा आज हमें ये सोचना होगा कि हमारी राजनीति कहां खड़ी है, उत्तर प्रदेश में आपकी सियासी खालीपन भरने का समय आ गया है, ये वो उत्तर प्रदेश है जहां की मिट्टी कांग्रेस, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी ने अपने खून से सींचा है, इस उत्तर प्रदेश को बचाने की आपकी बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरजमीं को दिन रात खूनी किया जा रहा है, जनता इस बात को समझ चुकी है इसीलिए 2024 में, जो संविधान बदलने का घमंड रखते थे, उनका घमंड चूर कर दिया,आज मोदी सरकार बैसाखियों के सहारे टिकी है, बीजेपी मोदी को शायद यह नहीं पता कि सबसे बड़ी देश की जनता है, हम लोगों को बांटने वाले भाजपा के लोगों यह नही पता कि जब-जब हिंदुस्तान पर आंच आई है , तब- तब हिंदू और मुसलमान भाई आपस में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हुए हैं, और डटकर उन चुनौतियों का सामना किया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जबसे आपने उत्तर प्रदेश में इधर उधर देखा उससे कांग्रेस को नुकसान तो हुआ लेकिन सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को हुआ, और भाजपा की मजबूती देश की मोहब्बत - भाईचारे के लिए खतरा है, कांग्रेस वो पार्टी है जिसने मौलाना अबुल कलाम आजाद को पहला शिक्षा मंत्री बनाया, वह कांग्रेस पार्टी है जिसने जाकिर हुसैन को पहला राष्ट्रपति बनाया, वह कांग्रेस है जिसने ज्ञानी जैल सिंह को राष्ट्रपति बनाया, राज्यों में मुख्यमंत्री बनाए, डॉक्टर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया, ए के एंटोनी को रक्षा मंत्री बनाया, कांग्रेस आपका अपना घर है आप यहां किरायेदार नही हैं, यही आपका अपना घर है। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी एवं विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि 2014 मोदी 56 इंच का सीना लेकर आए थे , लेकिन इन 10 सालों में सिर्फ 56 इंच की जबान चलती रही , वो नही समझना चाहते कि इस देश को चलाने के लिए 56 इंच के सीने की नही 56 इंच के दिल की जरूरत है जो सिर्फ राहुल गांधी के पास है।प्रियंका गांधी जी के पास है , हमें जनता के पास जाकर बताना है कि इस मुल्क को राहुल गांधी की जरूरत है, आम आदमी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है इसके लिए वोट सीधे कांग्रेस को दीजिए बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल नेता शकील अहमद ने कहा हयात ले के चलो... कायनात ले के चलो, चलो तो सारे जमाने को साथ ले के चलो समय आ गया है कि समाज में जहर बोलने वालों को सबक सिखाना होगा , आज आपके सामने बहुत बड़ा चैलेंज है, क्योंकि एक तरफ वह पार्टी है जो आपको सीधे इस देश का नागरिक होने से इंकार करती है , आपकी देशभक्ति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है, आपकी देशभक्ति पर सवाल खड़ा करती है ,और एक वह पार्टी है जिसने आपको इज्जत बक्शी, सम्मान दिया , पहचान को बढ़ाया, बराबरी का दर्जा दिया, यदि इस बात को अभी नही समझे तो और कांग्रेस को छोड़कर इधर उधर गए तो उससे फायदा भाजपा को होगा देश की आजादी में सभी ने अपना खून बहाया और वो लोग हम सवाल खड़ा करते हैं जो आजादी की लड़ाई से नदारद थे। शकील अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नींव है आपकी जिम्मेदारी है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करें , यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूत नही होगी तो भारतीय जनता पार्टी को फायदा मिलता है, इस देश में सबसे खतरनाक अगर कोई संगठन है तो आर एस एस है जो समाज में जहर घोल रहा है । उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष सोहेल अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती हमेशा इस देश की राजनीति को दिशा देती है, जब-जब उत्तर प्रदेश ने दिशा दी है, देश की राजधानी दिल्ली तक उसकी धमक सुनाई दी है, 2024 में जनता ने संविधान बदलने वालों और समाज को बांटने वालों को मुंह की खानी पड़ीजब भाजपा ने आपकी नागरिकता पर सवाल किया तो एक ही नेता था जो आपकी ताकत बनकर खड़ा था वह थे राहुल गांधी, और कांग्रेस पार्टी, आज समय आ गया है, अपनी ताकत पहचानो, अपने पुराने घर कांग्रेस में आओ, कांग्रेस ही आपको इज्जत दी है आगे भी देगी, ये भरोसा दिलाता हूं। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि आज सबसे ज्यादा अत्याचार किया जा रहा है इसके पीछे मनुवादी ताकतें हैं, जाति और धर्म देखकर निशाना बनाया जा रहा है, महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है , ऐसे में आपका कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होना बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने अस्वस्थ होने के नाते अस्पताल से ही अल्पसंख्यक सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया और अल्पसंख्यक समाज की लड़ाई को लड़ने का भरोसा दिया, अपने संबोधन में श्री अजय राय ने कहा कि वह पूरी तरीके से स्वस्थ होकर दुगनी ताकत से समाज की सेवा के लिए , अल्पसंख्यक समाज की हक और अधिकार की लड़ाई के लिए वापस आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश में 2027 में अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस का साथ देने के लिए तैयार है, 2027 का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होगा उत्तर प्रदेश की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है, कांग्रेस अल्पसंख्यक समाज का अपना घर है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय, अखिल भारतीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अंसारी, नेता बिहार विधानसभा शकील अहमद, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, राष्ट्रीय सचिव /सह प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी, सांसद तनुज पुनिया, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग रूबी खान, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो , पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, मीडिया वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान, प्रवक्ता सचिन रावत, हम्माम वाहिद, प्रियंका गुप्ता, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ शहजाद आलम, जिला अध्यक्ष रुद्रदमन सिंह बबलू, सोशल मीडिया चेयरमैन शालिनी सिंह, सैफ अली नकवी , शेषनाथ शर्मा, अरशद खान, विधि विभाग चेयरमैन आसिफ रिजवी, विचार विभाग चेयरमैन एच एल दुसाध, सेवादल अध्यक्ष प्रमोद पांडे, इकबाल अंसारी, छात्र संगठन अध्यक्ष अनस रहमान,शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर अमित राय , श्रवण कुमार गुप्ता आरटीआई विभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार यादव, सम्पूर्णानंद मिश्रा, मुकेश सिंह चौहान, हुमायूं खान, सलीम खान, पूर्व मुख्य सचिव अनीस अंसारी, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर शमीम खां, कानपुर जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, सुमन द्विवेदी कानपुर, सुशीला शर्मा, सहित वरिष्ठ नेता व हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे । उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। - 4 मई /2026