मिर्जापुर (ईएमएस)। भोपाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस वर्किंग कमिटी मेम्बर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की जयंती पर उनके आवास पर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के नेशनल क्वार्डिनेटर मध्य प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश पदाधिकारियों सहित पहुंच कर उन्हें यशस्वी एवं दीर्घायु होने की कामना किया और गुलदस्ता भेंट किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश एवं देश की राजनीति में श्री पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण है और वह मध्य प्रदेश के राजनैतिक भविष्य हैं। उनके परिवार की राजनैतिक योगदान से मध्य प्रदेश के लोग भली भांति परिचित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आशिवर्चन से श्री पटेल कांग्रेस को अलविदा करके चले गए लोगों का विकल्प साबित होंगे।श्री चौधरी ने कहा कि श्री पटेल के पिता इन्द्र जीत पटेल एवं कुंवर अर्जुनसिंह का योगदान मध्य प्रदेश के लिए स्मरणीय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मिशन 2028 में मध्य प्रदेश देश में नया इतिहास रचेगा। उक्त अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार सहित भारी संख्या में कांग्रेसियों ने उनके भोपाल स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें यशस्वी एवं दीर्घायु होने की कामना किया है। - 4 मई /2026