निगम अमले ने 22 पशु कांजी हाउस एवं 03 पशु आसरा भेजे , हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 22 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया और 03 बीमार, घायल पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के गांधी मार्केट पिपलानी, आनंद नगर, रायसेन रोड, पटेल नगर, बजरंग चौराहा, एलएनसीटी कॉलेज, कोकता मल्टी क्षेत्र, अशोका गार्डन, सेमरा, गोविंदपुरा, मीनाल रेसीडेंसी, अयोध्या बायपास, नरेला शंकरी, भानपुर, करोद चौराहा, नवीबाग, लांबाखेड़ा, मनीषा मार्केट, शाहपुरा, लालघाटी, बैरागढ़ आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 22 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया और 03 बीमार, घायल पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 04 मई, 2026