इन्दौर (ईएमएस) संभाग स्तरीय कलारीपपट्टू प्रतियोगिता में महू की प्रतिभावान खिलाड़ी आनवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। स्पर्धा में आनवी ने अपनी आयु वर्ग में तकनीकी कौशल और चपलता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कड़े मुकाबले में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। छत्रीबाग स्थित श्री बाल विनय मंदिर में आयोजित इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इतने बड़े मंच पर आनवी की इस दोहरी सफलता पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आनवी ने कहा कि यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अश्वनी पाल को दिया, जिनके मार्गदर्शन में वे इस प्राचीन युद्ध कला की बारीकियां सीख रही है।