क्षेत्रीय
06-May-2026
...


- सुनियोजित रणनीति से सुदृढ़ होगी संगठन और सरकार की छवि - मीडिया विभाग सूचना से परसेप्शन निर्माण का प्रमुख माध्यम- हेमंत खण्डेलवाल - मीडिया टीम संगठन की सशक्त आवाज, सकारात्मक संवाद से जनता तक पहुंचेगी उपलब्धियां - समर्पण, जानकारी और प्रभावी प्रस्तुतीकरण से मीडिया विभाग बनेगा अधिक प्रभावशाली- डॉ. महेंद्र सिंह भोपाल (ईएमएस) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रवक्ताओं को हमेशा सुनियोजित रणनीति के साथ कार्य करना चाहिए। संगठन और सरकार की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वर्तमान समय में मीडिया केवल सूचना का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह जनता के मन में धारणा निर्माण का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम बन चुका है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया टीम संगठन की सशक्त आवाज है। हमें सकारात्मक संवाद कर मीडिया के माध्यम से संगठन और सरकार की उपलब्धियां ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचें इसकी चिंता करनी होगी। मीडिया विभाग के सदस्यों को समर्पण, सटीक जानकारी और प्रभावी प्रस्तुतिकरण के साथ अपनी बात रखना चाहिए। सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी - हेमंत खण्डेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रवक्तागण सुनियोजित रणनीति के साथ कार्य करें और संगठन व सरकार की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ बनाने की प्राथमिकता रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह जनमानस में परसेप्शन निर्माण का एक अत्यंत प्रभावी साधन बन चुका है। ऐसे में हर स्तर पर सजगता, तत्परता और समन्वय बनाए रखना आवश्यक है। प्रवक्तागण नियमित रूप से फीडबैक लेते रहें और संगठन व सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए कार्य करें। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए संभाग स्तर पर स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की जानी चाहिए, ताकि कार्य अधिक व्यवस्थित, सुव्यवस्थित और परिणामकारी बन सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, इसलिए दोनों के बीच संतुलन और समन्वय बनाए रखना बेहद जरूरी है। तभी संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। पार्टी नेतृत्व के प्रवास के दौरान विषय वस्तु का सही और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि मीडिया में तथ्यात्मक, सकारात्मक और प्रभावी प्रस्तुति हो सके। प्रवक्तागण अपनी सक्रियता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा, नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएं, जिससे संगठन और सरकार की विश्वसनीयता और साख और अधिक मजबूत हो सके। संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करना चाहिए - डॉ. महेंद्र सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया विभाग का प्रत्येक सदस्य संगठन का मजबूत और जिम्मेदार हिस्सा हैं। संगठन के कार्यकर्ता होने के साथ-साथ प्रदेष सह मीडिया प्रभारी एवं प्रदेष प्रवक्ता के नाते यह जिम्मेदारी और भी अधिक महत्वपूर्ण है। इस भावना को ध्यान में रखते हुए सभी को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया और मीडिया का व्यापक प्रभाव है, इसलिए किसी भी विषय पर बात करते समय सटीक तथ्यों और प्रमाणिक जानकारी पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता हमारी कार्यशैली और प्रस्तुति का लगातार मूल्यांकन करती है, इसलिए सकारात्मक संवाद, सतत संपर्क और स्पष्ट, संतुलित और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारा उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं है, बल्कि जनता में सकारात्मक धारणा बनाना भी है। संगठन और सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना हमारी साझा जिम्मेदारी है। मध्यप्रदेश का मीडिया विभाग पहले से ही बेहतर कार्य कर रहा है, लेकिन इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संगठित, सजग और सक्रिय प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अभी चार मई को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, वहीं अन्य राज्यों में मत प्रतिशत में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संगठन और सरकार की स्वीकार्यता बढ़ी है और आने वाले समय में यह प्रदर्शन और बेहतर होगा। भाजपा मीडिया विभाग नवाचार और आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है- आशीष उषा अग्रवाल भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने मीडिया विभाग की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में मीडिया विभाग नवाचार और आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब मीडिया विभाग केवल प्रेस रिलीज तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटेलिजेंस इनपुट और थिंक टैंक जैसी भूमिका निभा रहा है। सभी प्रवक्तागण संभागवार मीडिया सेंटर प्रणाली के तहत तैनात रहेंगे, ताकि प्रदेश के मुद्दों का समय पर संवाद सुनिश्चित हो सके। प्रदेश कार्यालय की व्यवस्थाओं को छोटे-छोटे खंड में बांटकर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक जिले में प्रभारी का निर्धारण किया जाएगा, जो प्रदेश से नामित होंगे। मीडिया विभाग संगठन का रोड मॉडल होता है, जो संगठन और सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक सटीक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें सटीक तथ्य, निष्पक्ष जानकारी और सकारात्मक संवाद हमेशा बनाए रखकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाना है। उन्होंने विभाग के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मीडिया विभाग के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्तागण उपस्थित रहे।