क्षेत्रीय
नरसिंहपुर, (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को मत्स्य पालन केन्द्र बगासपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मछली पालन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि नहर से पानी के सीपेज के कारण मछलियों की नर्सरी में पानी भर रहा है, जिससे मत्स्य पालन कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इस पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मौके पर ही एनव्हीडीए के अधिकारी को सीपेज की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए, ताकि मछली पालन गतिविधियां बाधित न हों। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, जिला मत्स्य अधिकारी श्रीमती बबीता चौरसिया, एनव्हीडीए के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।