क्षेत्रीय
06-May-2026
...


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। सांसद श्री चौधरी दर्शन सिंह ने गाडरवारा तहसील के अंतर्गत सालीचौका स्थित वेयरहाउस और गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को उपार्जन के कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। सांसद श्री सिंह ने जमाड़ा स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन कार्य को और अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि गेहूं खरीदी केंद्रों पर तौल- कांटों की संख्या बढ़ाई जाए। हम्माल-तुलावटी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसानों को तुलाई में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उपार्जन कार्य समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। सांसद ने कहा कि गेहूं उपार्जन के कार्य में किसानों की सुविधा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।