क्षेत्रीय
06-May-2026
...


नर्मदापुरम(ईएमएस)। पिछले दिनों देहात थाने के अंतर्गत पवारखेड़ा बस्ती के ठाकुरजी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल कबाड़ी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी राजेंद्र पालीवाल (61) निवासी पवारखेड़ा बस्ती नर्मदापुरम द्वारा 5अप्रैल को रिपोर्ट किया कि उसके घर के पास मेनरोड श्री ठाकुर जी मंदिर है जिसमे पूजन अर्चन का काम करते है। 4अप्रैल की रात्रि 9 बजे रोजाना की तरह पूजन करने गये तो देखा कि मंदिर के द्वार पर लगा ताला टूटा होकर सामान बिखरा पड़ा था। गर्भगृह में रखी राधा कृष्ण की मूर्ति अष्टधातु की काफी वर्षो पुरानी वजनी करीब 03 किलो ,एक लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति एक गरुड़ घंटी वजनी करीं 300 ग्राम ,पीतल का पंचमुखी दीपक वजनी करीब 500 ग्राम मंदिर के गर्भगृह नहीं थे एवं अन्य सामग्री नहीं थी ,जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है । घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, एएसपी अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना देहात प्रभारी सौरभ पांडे द्वारा पुलिस टीम गठित कर घटना दिनांक से ही लगातार CCTV फुटेज, संदेहियो की गतिविधियों पर नजर बनाये रखी व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर 04 मई को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना के आरोपी फेफरताल तालाब मोहल्ला निवासी लग रहे है। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा संदेहियो को घेराबंदी कर पकड़ा। जिनका नाम पूछने पर अपना नाम महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा पिता रामदास मेहरा (30) निवासी तालाब मोहल्ला फेफरताल एवं दूसरे ने प्रशांत बाईया पिता प्रकाश बाईया (23) निवासी तालाब मोहल्ला फेफरताल का होना बताया। जिन्हें देहात थाने लाकर पूछताछ की गई जो आरोपियों द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया। चोरी गए उक्त सामान के संबंध में पूछने पर बताया कि उक्त सामग्री को घर के पास स्थित तालाब के किनारे आग से गलाकर छोटे छोटे टुकड़े कर कबाड़े वाले को 15400 रूपये में बेचकर आपस में बराबर बाँट लिये व दान पेटी नहर के पास झाडियों में फेंक दिया। जिसे बरामद किया गया एवं उक्त राशी महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा से 4200 रूपये एवं प्रशांत बाईया से 6000 रूपये जेब से निकाल कर पेश किये एवं बाकि शेष रूपये खर्च करना बताया। उक्त मामले में कबाड़े वाले को भी आरोपी बनाया जाकर तलाश की जा रही है । उक्त कारवाही में देहात थाना प्रभारी सौरभ पाण्डेय, सउनि प्रवीण शर्मा, प्र.आर.167 अमित शर्मा, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धुर्वे ,संजू उइके की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।