नर्मदापुरम (ईएमएस) । कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में जनगणना कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चार्ज सोहागपुर शहरी के एचएलबी क्रमांक 17 में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर प्रगणक श्रीमती ऋतु कपरिया को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुप्रियंका भलावी, चार्ज जनगणना अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा एवं फील्ड ट्रेनर राकेश रघुवंशी द्वारा श्रीमती कपरिया को प्रमाणपत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने अन्य प्रगणकों को भी निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक प्रगणक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार चार्ज सोहागपुर ग्रामीण अंतर्गत प्रगणक काशीराम चौधरी एवं सुपरवाइजर निखलेख रघुवंशी द्वारा गणना ब्लॉक क्रमांक 0089 का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने पर अनुविभागीय जनगणना अधिकारी द्वारा उन्हें भी प्रोत्साहित किया गया।