क्षेत्रीय
06-May-2026
...


र्मदापुरम (ईएमएस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नर्मदापुरम जिले में सराहनीय पहल की जा रही है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में जिला रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा नर्मदापुरम द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस सप्ताह के अंतर्गत जिला क्षय केंद्र में 10 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए। इन फूड बास्केट में शासन की गाइडलाइन के अनुरूप पोषण आहार जैसे दालें, मूंगफली, सत्तू एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्व शामिल किए गए हैं, जो टीबी रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के प्रभारी उदित द्विवेदी, विपिन जैन एवं आशीष शर्मा द्वारा फूड बास्केट वितरण किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमेन अरुण शर्मा, डॉ. संजय पुरोहित, जिला टीबी अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे, विशेष दुबे सहित रेड क्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य डी.एस. दांगी, मुकेश श्रीवास्तव, श्रीमती नीरजा फौजदार, डॉ. राजेश माहेश्वरी एवं शेर सिंह बड़कुर उपस्थित रहे। फूड बास्केट चिकित्सकों की सलाह अनुसार तैयार किए जाते हैं, ताकि मरीजों को दवाओं के साथ संतुलित एवं पर्याप्त पोषण मिल सके। जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू ने बताया कि जिले का कोई भी नागरिक ‘निक्षय मित्र’ योजना में पंजीयन कर टीबी मरीजों की सेवा कर सकता है। उन्होंने इसे पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि न्यूट्रिशन सपोर्ट मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की जनभागीदारी से समाज में टीबी रोगियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा और उनकी देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।