नर्मदापुरम (ईएमएस) । कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अनुकंपा नियुक्ति के लाभार्थी को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए चयनित कर्मचारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि मन लगाकर तथा ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम द्वारा कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम में सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पद पर विभागीय अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के परीक्षण हेतु गठित समिति के निर्णय अनुसार सुश्वेता हर्णे निवासी महर्षि नगर एमआईजी 07 सूरजगंज इटारसी को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने सुहर्णे को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि मेहनत और लगन के साथ कार्य कर विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरें।