क्षेत्रीय
06-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिक अप वाहन ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसा एरोड्रम थाना क्षेत्र के एरोड्रम रोड का है। बताया जा रहा है कि छात्राएं पितृ पर्वत घूमने गई थी और उसके बाद वहां से आ रही थी तभी पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से छात्राएं 15-20 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर गईं। और एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार मृत छात्रा का नाम प्रिया उर्फ प्रियांशी, पिता सुभाष उम्र अठारह वर्ष निवासी जम्बूडी हप्सी है। वह निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि पिकअप की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी उछलकर कई फीट दूर जा गिरी। दोनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक एक छात्रा दम तोड़ चुकी थी। दूसरी छात्रा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसा जहां हुआ, वहां मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 GJ 2636 को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 06 मई 2026