बालाघाट (ईएमएस). जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव प्रवीण नन्हेट के अनुसार 26 अप्रैल को जिला स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का सफल आयोजन एकलव्य अकादमी बालाघाट में किया गया था। प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाडिय़़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 22 खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 6 मई को बालाघाट से वरिष्ठ टीम कोच प्रवीण नन्हेट के नेतृत्व में राजगढ़ (ब्यावरह) के लिए हुए, जहां मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 7 से 10 मई तक आयोजित की जा रही है, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बालाघाट जिले के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे इंदौर, भोपाल, जबलपुर, देवास, उज्जैन, राजगढ़, बालाघाट, रीवा, सतना, शिवपुरी, मंदसौर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, धार, झाबुआ आदि से लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी अपने-अपने वजन वर्ग एवं आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर प्रदर्शन करेंगे।