ज़रा हटके
07-May-2026
...


सोल (ईएमएस)। बौद्ध धर्म में तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला।एक मानव रूपी रोबोट ने बुद्ध जयंती में गुरु से औपचारिक रूप से भिक्षु दीक्षा लेकर गुरु आज्ञा पालन और धर्म सेवा की प्रतिज्ञा की। यह दुनिया का पहला ऐसा रोबोट है, जिसे बौद्ध परंपरा के अनुसार दीक्षित किया गया है। रोबोट को मंत्रोच्चार, ध्यान प्रक्रिया और अनुशासन संबंधी निर्देश के साथ गुरु द्वारा लगातार प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कदम ने कई पारंपरिक भिक्षुओं के बीच चिंता बढ़ा दी है। उनका मानना है कि भविष्य में रोबोट धार्मिक और आध्यात्मिक भूमिकाओं में बौद्ध भिक्षुओं के लिए चुनौती बन सकते हैं। रोबोट हर मामले में उनसे आगे रहेगा। एसजे / 07 मई 26