राज्य
07-May-2026
...


इंदौर (ईएमएस)। क्षेत्रीय विकास और किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में कदम उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक मनोज निर्भयसिंह पटेल ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। विधायक पटेल ने ग्राम सांघवी के निवासी मलखानसिंह पंवार को गौतमपुरा कृषि उपज मंडी समिति के लिए अपना आधिकारिक विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक मनोज पटेल ने इस नियुक्ति के संबंध में औपचारिक पत्र जारी करते हुए मलखानसिंह से अपेक्षा की है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से किसानों के हितों की रक्षा करने और मंडी के प्रशासनिक व विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। मलखानसिंह पंवार की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के मित्रों, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। समर्थकों ने पंवार को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी और इस भरोसे के लिए विधायक मनोज निर्भयसिंह पटेल का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि इस नियुक्ति से मंडी के कार्यों में तेजी आएगी और किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा। प्रकाश/07 मई 2026