- इंजीनियरिंग छात्र है आरोपी, चैटिंग, बातचीत कर फंसाया प्रेम-जाल में भोपाल(ईएमएस)। शहर के पिपलानी थाना पुलिस ने एक इंजीनियरिंग छात्र के खिलाफ छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला कायम किया है। आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और पहचान बढ़ने पर उसे मिलने के बहाने बुलाकर एक रूम पर ले जाकर डरा-धमकाकर उसके साथ ज्यादती कर डाली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह एक निजी कॉलेज की छात्रा है। करीब एक महीने पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये से इजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र आयुष पसथारिया से हुई थी। कुछ दिन की चैटिंग के बाद उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। आरोप है की अप्रैल महीने आयुष ने छात्रा को मिलने के बहाने बुलाया और घूमाने के बहाने उसे अपने किराए के कमरे पर ले गया। वहॉ उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। उसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता का शोषण करने लगा था। उसकी हरकतो से परेशान होकर युवती बीती दोपहर को थाने पहुंची और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को दबोचते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 7 मई