होशंगाबाद रोड-जाटखेड़ी में भी सप्लाई नहीं भोपाल(ईएमएस) । बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 35 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें दानिशकुंज, जाटखेड़ी, शाहपुरा, 74 बंगलो, देवकी नगर, चूना भट्टी, होशंगाबाद रोड, भीम नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक दानिशकुंज-2, 3 और 5, सिद्धी समृद्धि हाइट्स एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक रामेश्वरम् बी फेस, सिल्वर स्टेट, नंद गांव, गायत्री विहार फेस-3, ऋषिकेश विहार, जाटखेड़ी एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 74 बंगलो, शाहपुरा, अशोका सोसायटी, विवेक अपॉर्टमेंट, अमलतास एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक देवकी नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पन्ना नगर एवं आसपास। सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक चूना भट्टी, सागर कैम्पस, चाणक्यपुरी कॉलोनी, वर्धमान परिसर, गंगौत्री हाइट्स, परस्पर कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर एवं आसपास। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भीम नगर, वल्लभ नगर, ओम नगर-1 और 2 एवं आसपास के इलाके। आशीष पाराशर, ०७ मई २०२६