मुम्बई (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑरैंज कैप की सूची में शीर्ष पांच से बाहर हो सकते हैं। अभी वैभव 404 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें पायदान पर काबिज़ हैं। इस सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्होंने अब तक 494 रन बनाए हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे, केएल राहुल 445 रनों के साथ तीसरे और ईशान किशन 409 रनों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। क्लासेन और वैभव सूर्यवंशी के बीच 90 रनों का बड़ा अंतर है। वैभव को अगर अपनी जगह बनाये रखनी है तो उन्हें शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी पारी खेलनी होगी। वैभव ने इस सत्र में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है और इतने कम समय में 400 से अधिक रन बनाना उनकी प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और अपनी टीम को कई मौकों पर मजबूत स्थिति में पहुँचाया है।राजस्थान का अगला मैच 9 मई को है और उस मैच में वैभव अगर बड़ी पारी खेलते हैं तभी अपने जगह बनाये रख पायेंगे। ऑरेंज कैप की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आगामी मैचों में भी अपनी लय बरकरार रखें। आईपीएल में हर मैच के साथ ही ऑरेंज कप के दावेदारों में बदलाव हो जाता है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि वैभव को अपनी जगह बनाये रखने आगे भी खेलनी होंगी बड़ी पारियां। ईएमएस 08मई 2026