देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 2 से 8 मई तक चल विश्व रेड क्रॉस स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला का समापन 8 मई को महाविद्यालय परिसर में सेवा भावी और उत्कृष्ट युवा वॉलिंटियरों को सर्टिफिकेट वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे जी ने कहा कि बिना भेदभाव के सेवा भाव छात्राओं के मन में उत्पन्न करना ही रेड क्रॉस इकाई का प्रमुख उद्देश्य है इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर संतोष मिश्रा ने कहा कि साप्ताहिक गतिविधियों में छात्रों ने सेवाभाव से कार्य किया और आगे भी वैसे ही सेवा भाव के माध्यम से मानव सेवा करते रहे यह भी रेड क्रॉस इकाई का एक लक्ष्य है, कार्यक्रम को डॉक्टर जी.आर. चौहान ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से प्रूव ग्रंथपाल श्री अशोक नेमा, डॉक्टर कलाम सिंह डुडवे, डॉ भगवत पटेल, डॉ अमनिका पाठक,डॉ मनीषा पांडे और छात्र इकाई उपस्थित रहें। निखिल सोधिया/ईएमएस/08/05/2026