नर्मदापुरम (ईएमएस)। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (SMAE) आत्मा के तहत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार और बेस्ट आत्मा जिला पुरस्कार की कार्यवाही शुरू हो गई है। संचालनालय, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 में आधार वर्ष 2025-26 के लिए जिला स्तरीय 10 सर्वोत्तम कृषक और विकासखंड स्तरीय 35 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिए जाएंगे। तत्संबंध में उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास नर्मदापुरम द्वारा विकासखंड में कार्यरत बीटीएम/एटीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और कृषि समन्वय विभाग से समन्वय कर आवेदन प्राप्त करें। प्रत्येक श्रेणी में न्यूनतम 5 आवेदन प्राप्त कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर 20 मई 2026 तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। ईएमएस / /08,मई,2026