पाकुड़(ईएमएस)।शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ओंठ कटे एवं तालू कटे बच्चों के इलाज को लेकर एक दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. झा एवं देवनिका अस्पताल, रांची के प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। जांच के उपरांत सर्जरी योग्य चिन्हित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन देवनिका अस्पताल, रांची में कराने का निर्णय लिया गया।बताया गया कि अस्पताल द्वारा आने-जाने, इलाज एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।मेगा जांच शिविर में डॉ. शेखावत हुसैन एवं डॉ सुपर्णा साहा ने सक्रिय भूमिका निभाया। शिविर में कुल 25 बच्चों की जांच की गई, जिनमें चिन्हित बच्चों का आगे सर्जिकल उपचार कराया जाएगा। कर्मवीर सिंह/08मई/26