क्षेत्रीय
08-May-2026
...


मण्डला (ईएमएस)। निवास विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खिन्हा रैयत हेलीपैड पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वागत किया। विदित है कि मुख्यमंत्री श्री साय, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री ज्योति कुलस्ते के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप भी पहुंचे थे। हेलीपेड पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ईएमएस / 08/05/2026