क्षेत्रीय
08-May-2026


उत्तर बस्तर कांकेर (ईएमएस)। राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने तथा नियद नेल्लानार 2.0 और राज्य व्यापी सुशासन तिहार का आयोजिन किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत 09 मई को जिले के विकासखण्ड के कुल 40 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम मेडनार, सोड़े, कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कमकाकोडुम, टोंडामरका, माकड़ी सिंगराय, इच्छापुर, आमझोला, कोकानपुर, तालाकुर्रा, किरगोली, मुरडोंगरी, भिरावाही, टुराखार, बोरगांव और पुसावण्ड। चारामा विकासखण्ड के ग्राम प्रधानडोंगरी, चांवडी, परसोदा, भोथा, लखनपुर और जेपरा। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम वयनर, मोखा, गुरदाटोला, कोंडरूज, ओटेकसा, करकाझार, दोड़देकादर, हीगनपुरी, दियागांव और कोपाकटेल। भाुनप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम फरसकोट, केंवटी, जामड़ी, जातावाड़ा, टेकोढ़ोड़ा, कुल्हाडकट्टा, हर्फरा, हरनपुरी और नीचेतोनका में शिविर आयोजित किया जाएगा। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/08 मई 2026