राज्य
भोपाल (ईएमएस) । बसंल हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती श्री सत्यभान सिंह उम्र 54 वर्ष जिनकी हार्ड एवं लन्स की अत्यन्त जटील अवस्था थी, को स्कोड हॉस्पिटल नई दिल्ली में शिफ्ट करने हेतु स्कोड हॉस्पिटल से डाॅक्टर की टीम प्रातः-08ः00 भोपाल आई थी। जिसे ग्रीन काॅरिडोर बनाकर अति अल्प समय में बंसल हॉस्पिटल पहुचाया। उसके बाद लगभग प्रातः-11ः40बजे स्पेशल एंबुलेंस के माध्यम से 24 किलोमीटर ग्रीन काॅरिडोर बनाकर व्यस्ततम यातायात में भी अति अल्प समय में बंसल हॉस्पिटल से एयरपोर्ट भोपाल पहुचाया वहां से एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली रवाना हुए। इस व्यवस्था में यातायात पुलिस के 60अधिकारी/कर्मचारी द्वारा उक्त विषेष कार्य संम्पन किया। जुनेद/08 मई2026