व्यापार
09-May-2026
...


- वैश्विक तनाव से क्रूड की कीमतें मजबूत, कच्चा तेल 100 डालर के पार नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा शनिवार को जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में देशभर में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां कुछ शहरों में दाम बढ़े, वहीं कुछ में मामूली राहत मिली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने रहना, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण, इन उतार-चढ़ावों की मुख्य वजह है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज होने के बावजूद, ब्रेंट क्रूड अभी भी लगभग 101.30 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 95.72 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण कच्चा तेल लगातार 100 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है, जिससे खुदरा ईंधन की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 94.73 रुपये और डीजल 5 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 23 पैसे महंगा हुआ। इसके विपरीत, हरियाणा के गुरुग्राम में उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली, जहां पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 33 पैसे सस्ता हुआ। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। सतीश मोरे/09मई ---