राज्य
09-May-2026
...


- गर्मी में वहीं रहेंगी बरसात पूर्व आ जाएगी - ब्राड गेज की ट्रेलर मालगाड़ी पर सवार मीटर गेज हेरिटेज ट्रेन को देखने उमड़ी भीड़ इन्दौर (ईएमएस)। प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रैन जो इन्दौर के समीप मानसून पर्यटन स्थल पातालपानी से कालाकुंड रूट पर मीटर गेज रेलवे लाइन पर चलती है, विश्व भर में अपनी पहचान बना चुकी है लेकिन फ़िलहाल इस हेरिटेज ट्रेन को अब कुछ समय के लिए अपने ट्रैक से दूर किया जा रहा है। कारण पीओएच बताया जा रहा है। जिसके लिए इस हेरिटेज ट्रेन को बीकानेर भेजा गया है गर्मियों में यह ट्रेन वहीं रहेंगी और मानसून आने के पहले इसे वापस ट्रैक पर ले आएंगे। रेलवे के अनुसार मीटर गेज की हेरिटेज ट्रेन को ब्रॉड गेज मालगाड़ी पर लोड कर इसके रैंक और इंजन को पीओएच (पीरियाडिक ओवरहॉलिंग) के लिए बीकानेर भेज दिया गया है। जब इस मीटर गेज की हेरिटेज ट्रेन को ब्राड गेज की मालगाड़ी के ट्रैलर रैक पर चढ़ाया जा रहा थो इसे ही देखने वालों की अच्छी खासी भीड़ मौके पर लग गई थी। कारण यह भी रहा कि पातालपानी स्टेशन से कुछ पहले तक ब्रॉड गेज लाइन बिछ चुकी है लेकिन इस ट्रैक पर ब्राड गेज ट्रैनों का नियमित संचालन शुरू नहीं हुआ है, नई बिछाई गई इस ब्रॉड गेज लाइन पर पहली बार यहां यह ट्रैलर मालगाड़ी पहुंची जिस पर मीटर गेज की इस हेरिटेज ट्रेन के रैंक और इंजन को चढ़ा बीकानेर के लिए रवाना किया गया। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन के सभी कोच और इंजन का पीओएच किया जाएगा।ओवरहॉलिंग के बाद जब इस हेरिटेज ट्रेन को फिर से पातालपानी लाया जाएगा तब यह पहले से ज्यादा सुरक्षित और आकर्षक नजर आएगी। - 09 मई 2026