कोरबा (ईएमएस)। कोरबा अंचल के लब्धख्याति समाजसेवी, रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा इकाई के चेयरमैन, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रामसिंग अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित एक महते समारोह में सम्मान मोमेंटो देकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय हैं की कोरबा में “चाचा नेहरू” के नाम से पहचान रखने वाले राम सिंह अग्रवाल को रेड क्रॉस समिति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उक्त सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। जानकारी के अनुसार रामसिंह अग्रवाल ने अपने कार्यकाल अंतर्गत कोरबा जिले में रेड क्रॉस समिति की गतिविधियों को तेज गति से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में अब तक 1370 नए सदस्यों को रेड क्रॉस सोसाइटी से जोड़ा गया है। इसके साथ ही रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पित कार्यों के लिए मिले इस सम्मान पर जिले के सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने रामसिंह अग्रवाल को बधाई दी है। उन्हें इसके लिये बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ हैं। - 09 मई