- महाराणा प्रताप हिन्दू समाज और राष्ट्र के गौरव बस्ती (ईएमएस)। शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा वीर शिरोमणि, महाराणा प्रताप जी की जयंती भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज एवं राष्ट्रवादी हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर वीरता और त्याग की मिसाल महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन् किया। प्रातः 9 बजे बड़ी संख्या में कंपनीबाग एकत्रित हुए। वहाँ से गाजे-बाजे एवं:जय महाराणा प्रताप के गगनभेदी जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो महाराणा प्रताप चौक पहुँची। चौक स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के जीवन-चरित्र, शौर्य, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह, राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल प्रवक्ता चंद्रेश प्रताप सिंह, बलबीर सिंह चौहान, सदानंद पाल सूर्यवंशी, ठाकुर दीपक सिंह जिला अध्यक्ष राजपूत करणी सेना, राम प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी पाण्डेय, राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल अध्यक्ष यशवंत सिंह ‘रोलू’् एवं विवेक मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप जी ने घास की रोटी खाकर भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने हमें सिखाया कि स्वाभिमान से बड़ा कोई धन नहीं। आज युवाओं को उनके त्याग, बलिदान और शौर्य से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज के नहीं, सम्पूर्ण हिंदू समाज एवं राष्ट्र के गौरव हैं। माल्यार्पण एवं गोष्ठी में मुख्य रूप से पुलकित सिंह गर्गवंशी, अनिल सिंह, शिवेंद्र सिंह, अमरदेव सिंह कोटिया, अवनीश सिंह, अमितेश प्रताप सिंह, अमन सिंह, राजन सिंह, अजय सिंह, शत्रुघ्न पाल, अतुल सिंह, विनय सिंह, संकटा प्रसाद, आशुतोष सिंह, नागेश सिंह, अशोक सिंह संजय पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, केसी सिंह, महेश सिंह, अमित पाल, किशन सिंह, अवनीश कुमार मिश्र, शिवम् शुक्ल सहित सैकड़ों राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराणा प्रताप जी के आदर्शों पर चलने एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। .../ 9 मई /2026