क्षेत्रीय
09-May-2026
...


- कृष्णा पब्लिक स्कूल के पीछे अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई - नगर निगम की सख्ती, बिना अनुमति प्लाटिंग करने वालों में हडक़ंप बिलासपुर (ईएमएस)। नगर निगम की भवन शाखा और अतिक्रमण विरोधी टीम ने शुक्रवार को कोनी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम अधिकारियों ने पीएस स्कूल के पीछे स्थित खसरा नंबर 342 के एक हिस्से, लगभग 1.88 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को हटाने की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार रंजन सिंह द्वारा बिना वैध अनुमति के भूमि पर प्लॉट काटकर बाउंड्रीवाल, पोल और सडक़ निर्माण कराया गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने मामले की जांच की, जिसमें प्लाटिंग नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके बाद भवन शाखा और अतिक्रमण टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को तोडऩा शुरू किया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल, विद्युत पोल और सडक़ को ध्वस्त किया गया। - अवैध प्लाटिंग करने वालों में हडक़ंप निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के की जाने वाली प्लाटिंग और निर्माण कार्यों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हडक़ंप की स्थिति रही। वहीं आसपास के लोगों ने निगम की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि अवैध प्लाटिंग के कारण भविष्य में सडक़, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्या उत्पन्न होती है। - 09 मई 2026