क्षेत्रीय
09-May-2026
...


खूंटी(ईएमएस)।खूंटी पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 747 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। 8 मई को पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली कि खूंटी के चुकरू मुख्य मार्ग सिलादोन के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। सूचना के पश्चात पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। सशस्त्र बल ने खदेड़कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, बाकी फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय एकबाल खान उर्फ लोहार तारो सिलादोन खूंटी निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी अभियान में इसके कमर में बेल्ट से फंसाकर रखे गए 747 ग्राम अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। साथ ही फरार अभियुक्त की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त एकबाल खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पहले से खूंटी थाना में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस थाना में कांड संख्या 07/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, थाना प्रभारी मणिदीप, सब इंस्पेक्टर मनोज कच्छप और सशस्त्र बल एनडीपीएस थाना शामिल रहे। कर्मवीर सिंह/09मई/26