सिरोंज (ईएमएस)! राजीव गांधी स्मृति चिकित्साल में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों के लिए फायर सेफ्टी एक्टिविटी फायर सेफ्टी प्रश्नोत्तरी तथा पोस्टर कंप्टीशन आयोजित किए गए एवं फायर सेफ्टी संबंधी शपथ ली गई । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों, सतर्कता एवं आपातकालीन प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया एवं फायर सेफ्टी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। ईएमएस/सलमान खान/ 09 मई 2026