क्षेत्रीय
09-May-2026
...


सिरोंज (ईएमएस)। सिरोंज मे आज लोक अदालत का शुभारंभ द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार पांडे न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती मोना शुक्ला पांडे,, सिरोंज न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी ज्योति फुसकेले अधिवक्ता घनश्याम त्यागी अभिभाषक संघ सिरोंज के मीडिया प्रभारी अशोक शर्मा सह सचिव राजकुमार शर्मा द्वारा महापुरुषों के एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया इस नेशनल लोक अदालत में ना हम हारे ना तुम जीते कि तर्ज पर पक्षकारों की आपसी सहमति से नेशनल लोक अदालत में राजीनामा कराकर प्रकरणों का निराकरण किया गया राजीनामा करने वाले फरियादी एवं आरोपी गण को आम इमली बरगद, अशोक आदि के विभिन्न फलदार वृक्ष न्यायाधीशों द्वारा एवं अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए इस नेशनल लोक अदालत में द्वितीय अपर शत्र न्यायाधीश विजय कुमार पांडे सिरोंज के न्यायालय में,,, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के 64 मामलों में राजीनामा हुआ जिसमें विद्युत मंडल 898490रुपये की वसूली हुई सालों से चल रहे पति-पत्नी के तलाक के मामले में राजीनामा कराएगा न्यायालय दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मोना शुक्ला सिरोंज के न्यायालय में एक पति पत्नी के आपसी विवाद के मामले में न्यायाधीश के अथक प्रयासों से राजीनामा कराया गया नगर पालिका परिषद सिरोंज के जलकर संपत्ति कर के 35 मामले में वसूली हुई जिसमें नगर पालिका परिषद सिरोंज को 120355,,,,,,, आमदनी हुई चैक बाउंस के चार मामले एवं बैंक के 53 मामले जिसमें बैंकों को 667159 रुपए की आमदनी हुई व न्यायालय दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योति फुस्केले सिरोंज के न्यायालय में,,, अच्छा अपराधिक मामले तीन चेक बाउंस दो पति पत्नी के भरण पोषण संबंधी एवं एक सिविल प्रखंड में पक्षकारों की आपसी सहमति से राजीनामा कराकर प्रकरणों का निराकरण किया गया इस नेशनल लोक अदालत के आयोजन से, पक्षकारों के बीच आपसी विवाद समाप्त हुआ एवं धन व समय की बचत हुई ईएमएस/सलमान खान/ 09 मई 2026