क्षेत्रीय
अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना क्वार्सी पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के दो महिलाओं के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्करों के कब्जे से 39 किलो अवैध नशीला गांजा बरामद किया है। गांजा तस्करों से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और 1 लाख 5 हजार रूपये किये बरामद किये हैं। गांजा तस्कर उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर अलीगढ़ व आसपास के जनपदों में सप्लाई किया करते थे। पुलिस के अनुसार लगभग 8 से 10 लाख रुपए की कीमत का अवैध गांजा बताया जा रहा है। पुलिस ने शंहशाहबाद नगला पटवारी के रहने वाले गांजा तस्कर आफताफ उर्फ कप्तान और उसकी दो पत्नियों को पूलिस गिरफ्तार किया है। ईएमएस / 09/05/2026