क्षेत्रीय
09-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। घंटरबाग इगलास पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487 वी जयंती तोमर युवा 42ब संगठन के द्वारा अर्जुन ठाकुर, अन्नू तोमर प्रधान, और रंजीत तोमर के संयुक्त नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले महाराणा प्रताप की तस्वीर पर संगठन के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। उसके उपरांत एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो ग्राम महुआ रामनगर जारोट चंदफरी सहारनपुर अहमदपुर आसना इत्यादि गांव से घूमती हुई सासनी गेट चैराहे पर संपन्न हुई। अर्जुन ठाकुर ने कहा आज के युवाओं को महाराणा प्रताप से देशभक्ति की शिक्षा लेनी चाहिए उन्होंने आजीवन मुगलों से संघर्ष किया लेकिन कभी उनकी गुलामी स्वीकार नहीं की। अरुण तोमर उर्फ अनु प्रधान ने कहा महाराणा प्रताप जैसी व्यक्तित्व हजारों साल में पैदा होते हैं उनके बताए रास्ते पर चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं रंजीत तोमर ने कहा आज के युवाओं को देशभक्ति और धर्म के प्रति समर्पण की भावना की शिक्षा महाराणा प्रताप से लेनी चाहिए जिन्होंने घास की रोटियां तक खाई लेकिन किसी की अधीनता स्वीकार नहीं की । विश्वजीत तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपना संपूर्ण जीवन देश और धर्म के लिए बलिदान कर दिया सौरभ तोमर ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में अपने धर्म और चरित्र पर अडिग रहना चाहिए महाराणा प्रताप का जीवन हमें यही शिक्षा देता है इस मौके पर अर्जुन ठाकुर अन्नू प्रधान रंजीत तोमर गौरव शर्मा धर्मेंद्र तोमर रूबी जादौन विवेक जादौन सुमित तोमर प्रमोद तोमर राज ठाकुर राजकुमार तोमर शमशेर खान अरविंद यादव सचिन ठाकुर लोकेंद्र मनीष राजीव पराग गीतम सिंह संजय तोमर रामू तोमर मुकेश अनिल तोमर मनोज विशाल कश्यप अरविंद प्रधान भानु चैधरी दीपक मनोज कश्यप राजगुरु रॉबिन तोमर पूरन सिंह डॉक्टर सत्य प्रकाश ध्रुव ठाकुर सनी आयुष तोमर तनुज दीपक जीतू ठाकुर कृष्ण गुड्डू रणधीर ठाकुर मनीष तोमर आशीष पुनीत पुष्पेंद्र पुंडीर रोहतास कालू पंडित सहित हजारों की तादात में युवा वर्ग शामिल था। ईएमएस / 09/05/2026