क्षेत्रीय
09-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना गाँधीपार्क व थाना सासनी गेट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा लूट की योजना बना रहे छः बदमाशों को पाँच अदद मोटर साईकिल चोरी की तथा दो अदद नाजायज तमन्चा मय पांच अदद जिन्दा कारतूस व पाँच हजार रूपये नगद व चार अदद लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार किया है। आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वांछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अति० प्रभारी निरीक्षक वैरिन्द्र सिंह राणा थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ के नेत्रत्व में उ0नि० पिन्टू सिंह मय टीम व थाना सासनी गेट के उ०नि० अंकित कुमार मय संयुक्त टीम के द्वारा डकैती की योजना बना रहे छः बदमाश । नीरज पुत्र वासुदेव निवासी नवीपुर थाना कोतवाली जिला हाथरस , राजू उर्फ राजकुमार पुत्र कालीचरन निवासी लालगढी थाना सासनी जनपद हाथरस , विपिन पुत्र महावीर निवासी पला साहिबाबाद थाना सासनीगेट जनपद अलीगढ , अनुराग वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी नगला मंदिर थाना मडराक जिला अलीगढ़ , जगत उर्फ बिल्लू पुत्र विनोद कुमार निवासी पडियावली थाना महराक जनपद अलीगढ़ , विक्रम पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी अतरौली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को घटना स्थल कमालपुर रोड पर स्थित कामाख्या सिटी के अन्दर से लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से पांच अदद मोटर साईकिल बरामद की है। ईएमएस / 09/05/2026