राज्य
09-May-2026
...


*प्रशासनिक अधिकारियों व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई* *शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख* मीरजापुर (ईएमएस)। लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी कला गांव में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क व कास्त की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बना रहा। तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, इंस्पेक्टर लालगंज अभय कुमार सिंह तथा बरौंधा चौकी इंचार्ज संजय कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया। बताया गया कि सड़क की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद एवं तनाव की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाकर सड़क से लगी झुग्गी-झोपड़ी, नाद चन्नी तथा खूंटा आदि को हटवाकर भूमि को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय अतिक्रमणकारियों की ओर से महिलाओं के विरोध के कारण कई बार बैरंग लौटना पड़ा था। इस बार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए भारी फोर्स के साथ कार्रवाई पूरी कराई। इंस्पेक्टर लालगंज अभय कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने मौके शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बरौंधा चौकी इंचार्ज को सतर्क दृष्टि रखने के लिए निर्देशित किया। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। ईएमएस/मोहने/ 09 मई 2026