राज्य
09-May-2026
...


- मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी रिसर्च, इनोवेशन और प्रैक्टिकल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है भोपाल (ईएमएस) । मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित “TECHNOVISION 2026” इस वर्ष नवाचार, रिसर्च और तकनीक बनकर सामने आया, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में 300 से अधिक टीमों के 1000+ विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए 300 से अधिक रिसर्च एवं इनोवेशन आधारित प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर इनोवेशन और साइंटिफिक रिसर्च से जुड़े आकर्षक मॉडल्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समाज और उद्योगों की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए, जिससे उनकी तकनीकी समझ, रिसर्च क्षमता और रचनात्मक सोच की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम. सी. चौधरी, IAS, Member Administration, MPPURC, विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती प्रीति पटेल एवं प्रो चांसलर डॉ अजित सिंह पटेल उपस्थिति रहे । उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता और रिसर्च आधारित सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नई तकनीकों से जोड़कर भविष्य के लिए तैयार करते हैं। इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स में ऐसा 3D प्रिंटर प्रस्तुत किया, जो 2D इमेज को वास्तविक 3D ऑब्जेक्ट में बदलने में सक्षम है। सेबेज ट्रीटमेंट प्लांट मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहा, जो सुरक्षित जल पुनः उपयोग की प्रक्रिया को दर्शाता है। वहीं स्मार्ट गार्डनिंग सिस्टम ने आईओटी तकनीक के माध्यम से पौधों की देखभाल को स्वचालित बनाकर स्मार्ट खेती की दिशा में नई सोच प्रस्तुत की। आईओटी आधारित पेस्टिसाइड स्प्रे रोबोट भी प्रदर्शित किया, जो आधुनिक कृषि में स्मार्ट फार्मिंग और किसानों की सुविधा को बढ़ावा देता है कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सूफिया फारूकी, IAS, जनरल मैनेजर, FCI उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को कैश प्राइज एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके नवाचार एवं रिसर्च कार्यों की सराहना की। समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। TECHNOVISION 2026 ने यह सिद्ध कर दिया कि मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च और टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।