क्षेत्रीय
09-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के ग्वालियर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा हार-फूल मालाओं से आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब डबरा से सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया तथा संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंगल यादव, भूपेन्द्र तौमर मिक्की, संतोष शर्मा थाठीपुर, संजीव दीक्षित, राकेश बॉथम, मनीश यादव, अश्वनी अगरैया, आदि सहित अनेक कांग्रेस जन और युवा साथी सम्मलित थे।