राज्य
09-May-2026


भोपाल ( ईएमएस) ज़ेडएम जितेंद्र मनकोटिया , दीपक कुमार, जीएम HO तथा सर्कल हेड डी.के. झा की उपस्थिति में कृषि आरम्भ आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ: मजबूत सहभागिता: कार्यक्रम में 100+ ग्राहकों ने भाग लिया, जिनमें प्रगतिशील किसान तथा आसपास के गाँवों की महिला SHG सदस्य शामिल थीं। व्यवसाय सृजन: अभियान के दौरान ₹135 करोड़ के लीड्स प्राप्त हुए, जिनमें KCC, कृषि टर्म लोन, SHG फाइनेंसिंग तथा सहायक कृषि गतिविधियाँ शामिल थीं। तत्काल सशक्तिकरण: ₹70 लाख के ऑन-द-स्पॉट स्वीकृति पत्र पात्र SHG समूहों को प्रदान किए गए, जिससे वित्तीय समावेशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई। जागरूकता एवं सहभागिता: ग्राहकों को लखपति दीदी, श्रेष्ठा, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। किसान समुदाय का यह उत्साहपूर्ण सहयोग PNB के प्रति उनके गहरे विश्वास को प्रदर्शित करता है।