भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में स्थित सागर प्लाजा में करीब 10 दिन पहले लिफ्ट गिरने की घटना में सात लोग घायल हो गए थे। इस मामले में जॉच के बाद अब एमपी नगर पुलिस ने बीती देर रात में लिफ्ट संचालक द्वारा लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में सेज का दफ्तर संचालित होता है। यहां पर 29 अप्रैल की शाम तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई थी, इस हादसे में पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुशील त्रिपाठी, दिलीप भदौरिया, अनीता चौबे, प्रगति श्रीवास्तव और सादिया खान बुरी तरह से घायल हुए थे। सभी घायल पत्रकार अपने एक पत्रकार साथी से मिलकर लौट रहे थे। सभी घायलों को नर्मदा और सेज अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जुनेद / 9 मई