राज्य
09-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। नजीराबाद इलाके में एक किशोरी के अपहरण करने को लेकर हुए विवाद दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कालू खेड़ी में रहने वाली एक महिला की नाबालिग भतीजी को गांव में रहने वाले अरविंद ने अक्टूबर माह में अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। अभी वह गर्भवती है, और वह अभी भी अरविंद के घर में रह रही है। इसकी बात को लेकर बीती रात दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद बढने पर दोनों और के करीब दर्जनभर लोग आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में करीब आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकाय पर एक-दूसरे के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। जुनेद / 9 मई