राज्य
09-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के कोतवाली थाने के प्रभारी काशीराम कुशवाहा को डीसीपी जोन-3 के गोपनीय प्रतिवेदन के बाद लाइन अटैच कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को लाईन अटैच किये जाने वाले जारी आदेश में बताया गया है की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल द्वारा पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया है, कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत निकाले जाने वाले मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मशाल जुलुस के दौरान निरीक्षक काशीराम कुशवाह थाना प्रभारी थाना कोतवाली भोपाल द्वारा जुलूस मार्ग में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई और न ही मार्ग में खड़े हुए वाहनों को हटाने का कोई प्रयास किया गया तथा इनकी उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान सकिय उपस्थिती एवं थाना प्रभारी के रूप में दायित्व निर्वहन का अभाव था। अतः निरीक्षक काशीराम कुशवाह थाना प्रभारी थाना कोतवाली भोपाल को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र भोपाल सम्बद्ध किया जाता है। - टीटी नगर के एक एएसआईऔर दो आरक्षक भी लाइन अटैच इसके अलावा टीटी नगर थाने में पदस्थ एक एएसआई और दो आरक्षकों को भी लाइन अटैच कर दिया गया। तीनों के खिलाफ वरिष्ठ कार्यालय में अलग-अलग मामलों में शिकायत पहुंची थी। लाइन हाजिर होने वाला एक आरक्षक थाने के गुंडा एस्कॉर्ट का हिस्सा था। जानकारी के मुताबिक टीटी नगर थाने में पदस्थ एएसआई कन्हैया लाल, आरक्षक राहुल पचौरी और गुंडा एस्कॉर्ट में तैनात आरक्षक कपिल कौशिक को लाइन अटैच किया गया है। सूत्रों की माने तो अलग-अलग मामलों में वरिष्ठ कार्यालय पहुंची शिकायत के बाद तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जुनेद / 9 मई