- पश्चिमी विक्षोप से मौसम के मिजाज बेपटरी जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर में मौसम बेपटरी हो गया है, सुबह से धूप निकलती है शाम होते होते बादल छाने लगते हैं. कहीं कहीं बूंदाबांदी भी होने लगती है. शहर में खंड खंड वर्षा हो रही है. शनिवार को भी जबलपुर में ऐसा ही मौसम बना रहा. शहर में जहां बादलों के बीच बूंदाबांदी हुई वहीं पनागर के गांवों में ओले गिरने के समाचार मिले. ओलावृष्टि से मूंग उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमि विक्षोप सक्रिय है राजस्थान से छत्तीसगढ तक बनी दोण्रिका के प्रभाव से बादल छा रहे हैं और बूंदा बांदी हो रही है. अगले चौबिस घंटों के दौरान भी तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है. स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश के उपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके प्रभाव से तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश के आसार बरकरार हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में ऐसे ही मौसम के मिजाज चल रहे हैं. जिससे तापमान में गिरावट है लेकिन उमस की वजह से गर्मी बनी हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. पनागर के गांव उर्दुआ कला, बम्नौदी, भिरारी कला और बम्हनौदा में शनिवार की शाम 4.30 बजे ओला वृष्टि हुई. बम्हनौदा में छोटे ओले गिरे जबकी अन्य गांव में बड़े बड़े ओले गिरे. मौसम कार्यालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 39.02 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 42 प्रतिशत और सायंकाल 38 प्रतिशत आंकी गई। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 24.0 दर्ज किया गया था। सूर्योदय सुबह 5.31 और सूर्यास्त 6.41 बजे होगा. प्रदेश में सबसे अधिक 43.5 डिग्री तापमान रतलाम जिले में दर्ज किया गया। दक्षिणी पूर्वी हवाएं 4-5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर तड़ित झंझावत के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना है। सुनील साहू / शहबाज/ 09 मई 2026/ 08.00