09-May-2026
...


- नेशनल लोक अदालत में 6332 प्रकरणों का निराकरण कर जमा हुआ 6 करोड़ 83 लाख से अधिक का संपत्तिकर एवं जलकर ग्वालियर ( ईएमएस ) | प्रदेश भर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर में 6 करोड़ 83 लाख रुपए से अधिक की वसूली की है। जिसमें कुल 6332 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। संपत्तिकर एवं जलकर वसूली में ग्वालियर नगर निगम प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में समस्त वसूली प्रभारी द्वारा कार्य करते हुए नगर निगम ग्वालियर ने आज दिवस में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर पालिक निगम ग्वालियर के द्वारा ग्वालियर के 1 से लेकर 66 वार्डों में सम्पत्तिकर के 3001 प्रकरणों का निराकरण किया गया। उक्त प्रकरणों का निराकरण करने पर 6 करोड़ 6 लाख रुपए से अधिक का सम्पत्तिकर प्राप्त हुआ। नगर पालिक निगम ग्वालियर के द्वारा जल प्रदाय के सभी कार्यालयों में लोक अदालत हेतु विशेष काउंटर जलकर वसूली हेतु आयोजित किये गये थे। जलकर के रूप में 3331 प्रकरणों का निराकरण करते हुये 76 लाख रूपये राशि से अधिक जलकर प्राप्त किया गया।