09-May-2026
...


- मरीजों को मिला विशेषज्ञों से उपचार व परामर्श जबलपुर (ईएमएस)। विश्व थैलेसीमिया दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया एवं सिकिलसेल जैसी गंभीर अनुवांशिक बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान, सतत चिकित्सा शिक्षा सीएमई एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन थैलेसीमिया जनजागरण समिति मध्यप्रदेश, थैलेसीमिया सिकिलसेल जनजागरण समिति एवं मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अतिथियों द्वारा किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में मरीज, अभिभावक, मेडिकल छात्र, चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान मरीजों को आधुनिक उपचार, समय पर जांच एवं रोग से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ रूबी खान भोपाल एनएचएम, विनीता श्रीवास्तव दिल्ली एनएचएम ऑनलाइन, सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी, डॉ नवनीत सक्सेना, डॉ श्वेता पाठक, डॉ शरद जैन, डॉ मोनिका लाजरास, डॉ विकेश अग्रवाल, डॉ रानू मिश्रा, डॉ रविन्द्र विश्नोई, डॉ अमरदीप सिंह बंसल, डॉ शिशिर चिनपुरिया, डॉ रविन्द्र छाबड़ा आईसीएमआर एवं डॉ बी के यादव, डॉ के के वर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। सुनील साहू / शहबाज/ 09 मई 2026/ 08.00