बिलासपुर (ईएमएस)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) मंगला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 मई को आयोजित की जाएगी। विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लॉटरी चयन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सेजेस तिलक नगर की प्राचार्या श्रद्धा गौरहा की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया कराई जाएगी। इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिरोमणि पटेल, पार्षद रमेश पटेल, प्रभारी प्राचार्या भानु भारती यादव, विद्यालय के सदस्यगण एवं पालक भी मौजूद रहेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की है। मनोज राज 10 मई 2026