पेड़ काटने एवं कचरा फेंकने वालों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर दिया ज्ञापन भोपाल(ईएमएस)। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पेड़ों को काटने आग लगाने वालों एवं सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई किये जाने को लेकर बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति भोपाल एवं आसपास के पर्यावरण प्रेमियो ने थाना कटारा हिल्स पहुंचकर थाना प्रभारी सुनील दुबे जी को ज्ञापन सौपां है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि साल 2024 में लहारपुर से बरखेड़ा पठानी जाने वाले मार्ग पर ढाई लाख रुपए खर्च कर 243 पेड़ लगाए गए थे। पिछले वर्ष उन पेड़ों में से अधिकांश पुराने को नुकसान पहुंचा कर काट दिया गया था, और अभी भी समय-समय पर पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कुछ दिन पहले पेड़ों को तोड़ भी दिया गया जिसको रहवासी बचाने के लगातार प्रयास कर रहे है। लेकिन असमाजिक तत्वो द्वारा इन पेड़ो में आए दिन आग लगाई जा रही है, इससे हरियाली नष्ट हो जाएगी। ज्ञापन में लगातार पेड़ों को नुकसान होने से पर्यावरण प्रेमियों को बहुत गहरा आघात पहुंचाने का उल्लेख करते हुए पेड़ो को आग लगाने वाले और कचरा फेंकने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी ने सभी रहवासियो को जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्याओ में महिलाओ सहित बच्चे, युवक और बुजुर्ग मौजूद थे। जुनेद / 10 मई