क्षेत्रीय
10-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। कोतवाली थानान्तर्गत राजीव नगर चेरीताल में हनुमान मंदिर के समीप रहने वाली एक १९ वर्षीय युवती ने कल अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने युवती को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहांॅ डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजीव नगर चेरीताल हनुमानमंदिर निवासी ऋतिक रजक छोटा फुहारा में पूजन सामग्री की दुकान चलाता है कल जब वह शाम के समय अपने घर में था तभी उसकी चाची संगीता रजक किसी काम से घर आयी थी तो उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए पलक रजक को आवाज लगाकर खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला तो उन्होनें खिडक़ी से झांकर देखा कि पलक बल्ली से चुनरी के फंदे पर मृत हालत में लटकी हुई थी। दरवाजा बंद होने के कारण छत की सीट हटाकर ऋतिक अंदर घुसा और अपनी बहन को फंदे से उतारकर तत्काल मोटर साइकिल में बैठा कर विक्टोरिया अस्पताल ले गया जहांॅ डाक्टर ने उसे चैक कर मृत घोषित कर दिया। - 10 मई 2026/ 07.00