- डिफॉल्टरों को छूट रेगुलर करदाताओं से पूरी वसूली बुरहानपुर (ईएमएस)। हर समय लोक अदालत के नाम से नगर निगम द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जाता है जिसमें निगम के बकायादारों से करो की वसूली के लिए भारी भरकम छूट का ऑफर दिया जाता है परंतु निगम का यह कृत उन ईमानदार करदाताओं के मुंह पर तमाचा समान है जो समय पर निगम के सभी कारों का भुगतान करते आए हैं उन्हें किसी भी प्रकार की टैक्स में कोई छूट नहीं दी जाती है अब यह सवाल नगर निगम के गलियारों में ईमानदार करदाताओं के द्वारा गूंजता सुनाई दे रहा है निगम उन करदाताओं को शिविर में बुलाकर अधिक भार की छूट दी जा रही है जो हजारों में होती है परंतु नियमित रूप से समय पर करो की अदायगी करते हैं उन्हें कोई लाभ नहीं दिया जाता नगर निगम में करों की वसूली को लेकर राशि वसूल करने के चक्कर में डिफॉल्टरों को और डिफाल्टर बनाने का काम किया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है यदि डिफॉल्टरों को जितनी छूट दी जाती है उतनी ही छूट रेगुलर करदाताओं को भी दी जाए तो इससे करदाताओं में कर समय पर चुकाने और छूट लेने की प्रेरणा मिलेगी और निगम को लोक अदालत के झमेले से छुटकारा लेकिन लोक अदालत के नाम पर नगर निगम टैक्स वसूली के लिए डिफॉल्टरों को बढ़ावा देने का काम भी कर रही है ऐसा करने से डिफाल्टर होने की प्रवृत्ति बढ़ेगी जिस पर नगर निगम प्रशासन को विचार करना चाहिए! - ईएमएस/10/05/2026