महापौर श्रीमती राय ने एम.एल.बी. काॅलेज की छात्राओं व निगम के पार्किंग कर्मचारियों, नागरिकों के साथ स्वच्छता संवाद कर सिटीजन फीडबैक दर्ज करवाया भोपाल (ईएमएस) । महापौर श्रीमती मालती राय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत एम.एल.बी. काॅलेज की छात्राओं व प्राध्यापकों तथा न्यू मार्केट में प्रातः पार्किंग के कर्मचारियों के साथ तथा सांयकाल नागरिकों से स्वच्छता संवाद किया और भोपाल शहर को स्वच्छता में नं.01 बनाने हेतु स्वच्छता की गतिविधियों से सक्रिय सहभागिता के साथ ही सकारात्मक सिटीजन फीडबैक स्वयं भी दर्ज कराने व अन्य लोगों को इस हेतु प्रेरित करने का आव्हान किया। महापौर श्रीमती राय ने अपने समक्ष ही क्यूआर कोड/लिंक के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक दर्ज करवाया। महापौर श्रीमती राय ने गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाने हेतु पानी के लिए सकोरा भी वितरित किए। महापौर श्रीमती मालती राय द्वारा भोपाल शहर को स्वच्छता में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने हेतु स्वच्छता की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के साथ ही नागरिकों से स्वच्छता संवाद किया जा रहा है और स्वच्छता की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सकारात्मक सिटीजन फीडबैक देने का आग्रह किया जा रहा है। इसी तारतम्य में महापौर श्रीमती मालती राय शनिवार को सर्वप्रथम न्यू मार्केट पहुंची और यहां पार्किंग व्यवस्था से संलग्न कर्मचारियों के साथ स्वच्छता संवाद किया। महापौर श्रीमती राय ने पार्किंग कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही सिटीजन फीडबैक के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। महापौर श्रीमती राय ने अपने समक्ष ही उपस्थितजन से सिटीजन फीडबैक दर्ज कराया और निर्देशित किया कि पार्किंग में वाहन पार्क करने आनेवाले नागरिकों को भी सिटीजन फीडबैक की जानकारी दें और उन्हें फीडबैक दर्ज कराने हेतु प्रेरित भी करें। महापौर श्रीमती राय ने शनिवार को सांयकाल भी न्यू मार्केट पहुंचकर नागरिकों से भी स्वच्छता संवाद किया और सिटीजन फीडबैक देने का आव्हान किया इस दौरान महापौर श्रीमती राय ने अति गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने हेतु सकोरा भी निःशुल्क वितरित किए। महापौर श्रीमती मालती राय ने इसके उपरांत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय पहुंचकर महाविद्यालय की छात्राओं व प्राचार्य सहित अन्य प्राध्यापकों से स्वच्छता संवाद किया। महापौर श्रीमती राय ने यहां भी उपस्थितजन से स्वच्छता की गतिविधियों में सक्रिय तौर पर सहभागिता करने और अपने आसपास के अन्य नागरिकों को भी स्वच्छता की गतिविधियों में शामिल करने को कहा। महापौर श्रीमती राय ने उपस्थितजन से सिटीजन फीडबैक दर्ज कराने का आव्हान किया और क्यूआर कोड व लिंक उपलब्ध कराकर अपने समक्ष ही सिटीजन फीडबैक दर्ज कराया। इस मौके पर जोन अध्यक्ष श्रीमती आरती अनेजा, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अजय अग्रवाल के अलावा सुश्री रूचिका सचदेवा व श्रीमती अंजिता सबलोक के अलावा महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्राएं उपस्थित थीं। - ईएमएस/10 मई2026